ताजा खबरेंबिहार

वाहन चेकिंग के दौरान 17 बाइक से वसूला गया 8500

जमुई(मो० अंजुम आलम): सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसपी प्रमोद कुमार मंडल के निर्देशानुसार शहर के खैरा मोड़ पर मंगलवार को थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तकरीबन 70 बाइक की तालाशी ली गई। सभी वाहनों की डिक्की खोलकर बारीकी से जांच की गई।

इसके अलावा हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इन्सुरेंस सहित अन्य कागजातों की भी जांच की गई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि तकरीबन 70 बाइक की तलाशी ली गई। जिसमें 17 बाइक से कुल 8500 रुपया जुर्माना वसूला गया। वहीं बाइक सवार को हेलमेट लगाने और मास्क पहनने की भी सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन शहर के विभिन्न्न जगहों पर अभियान के तहत वाहन चेकिंग की जाएगी।

बता दें कि वाहन चेकिंग के दौरान खास कर बाइक सवारों के बीच हड़कंप मचा रहा। लोग चेकिंग के डर से दूसरे रास्ता बदलकर इधर-उधर भागते नजर आए। फाइन देने वालों में अधिकांश लोग हेलमेट नहीं लगाने वाले शामिल हैं।

वाहन चेकिंग अभियान में एसआई विद्यानंद कुमार, चंद्रभान कुमार राय सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Related posts

शेखपुरा के ओठमा सिया सरस्वती स्कूल में साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दिए गए हेल्पलाइन नंबर

बैंकर्स बैठक शेखपुरा में UDC का अल्टीमेटम: योग्य लाभुकों को अविलंब दें योजना का लाभ, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

‘मिर्जापुर : द मूवी’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचेंगे कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी, 22 अगस्त को शहर में दिखेगा ‘भौकाल’

error: