ताजा खबरेंबिहार

जमुई मंडल कारा में छापेमारी, नहीं मिली आपत्तिजनक सामान!

जमुई(मो० अंजुम आलम): मंगलवार की अहले सुबह पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार मंडल के नेतृत्व में जमुई मंडल कारा में छापेमारी की गई। इस दौरान जेल कर्मियों सहित बंदियों के बीच हड़कंप मच गया। तकरीबन डेढ़ घंटे तक चली छापेमारी में सभी कैदी दहशत के साए में रहे। वहीं पदाधिकारियों द्वारा बारी-बारी से सभी सेलों की सघन जांच की गई।

हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक समान बरामद नहीं हुआ है। इस मौके पर पदाधिकारियों द्वारा बंदियों व जेल कर्मियों को कई अहम निर्देश भी दिया गया। साथ ही जेलर व अन्य कर्मियों से जेल की मौजूदा हालत से वाकिफ हुए। इस मौके पर एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जेल में छापेमारी की गई।

कोई आपत्तिजनक जनक समान नहीं मिलना यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगे भी जांच पड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर डीडीसी आरिफ अहसन, जेल अधीक्षक अरुण कुमार पासवान, एसडीपीओ डॉ.राकेश कुमार, टाउन थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित कई थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: