झारखण्ड

महिला को टैंकर ने कुचला, गम्भीर रूप से घायल महिला की मौत!

जमशेदपुर(न्यूज़ क्राइम 24): आजकल शहर की सड़कों पर मौत का मंडरा रही हैं। कब कहां किसकी दुर्घटना में मौत हो जाएं। इसकी कोई गारंटी नहीं है। लगातार हो रही दुर्घटना से शहरवासी दहशत में है। सोमवार सुबह बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में टैंकर ने स्कूटी सवार दीपा कौर नामक महिला को चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।एमजीएम अस्पताल में उसे दाखिल कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया वह परसुडीह थाना क्षेत्र गोलपहाड़ी की रहने वाली थी। स्कूटी से वह मानगो कार्यालय जा रही थी। लिंडे गैंस इंडिया के सामने मुख्य सड़क पर टैंकर ने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों को महिला की मोबाइल से संपर्क कर जानकारी दी। 48 घंटे के भीतर बर्मामाइंस में दुर्घटना में दूसरी मौत हुई है। शनिवार देर रात बर्मामाइंस गोलचक्कर से आगे बीपीएम स्कूल के पास स्कूटी सवार बापी महतो की मौत हो गई थी। वह जुगसलाई महतो पाड़ा का निवासी था। टिनप्लेट कंपनी के अधीन एक ठेका कंपनी में क्रेन आपरेटर का काम करता था। भारी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई थी। वाहन का पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है.

पाँच दिन सड़क दुर्घटना में छह की मौत-

Advertisements
Ad 1

बीते पांच दिनों में शहर और आस-पास इलाके में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की असमय मौत हो गई। रविवार को बोड़ाम में कार की धक्के से बाइक सवार राजेश महाली की मौत हो गई थी। चांडिल के शहरबेड़ा मुख्य सड़क पर भारी वाहन की चपेट में आने से साकची बाराद्वारी निवासी गुंजन कुमार लाल की शनिवार को मौत हो गई थी।

Related posts

पटना विश्वविद्यालय ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय शतरंज चैंपियनशिप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

पटना विश्वविद्यालय की शतरंज टीम ने इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में मारी बाजी

झारखंड में हजारों लोगों ने बाल विवाह मुक्त की ली शपथ

error: