बिहार

मोहब्बत में प्रेमिका को मिली मौत, नक्सली इलाके में मचा हड़कंप, जानिए क्या है मामला!

Advertisements
Ad 5

नवादा(अवध भारती): जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड जंगल में एक युवती का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है की जंगल में पेड़ से लटकते हुए महिला का शव मिला है. मृतका कोडरमा (झारखंड) जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के कानीक्योंद गांव निवासी नारायण सिंह उर्फ गोलकी सिंह की 25 वर्षीय पुत्री बबीता देवी बताई गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. नक्सलियों के गढ़ में युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि शादीशुदा एक महिला रोज काम करने जाती थी. उसी दौरान उसे एक व्यक्ति से प्यार हो गया. इसकी जानकारी युवती के घरवालों को हो गयी. जिसके बाद महिला की हत्या कर शव को पेड़ में लटका दिया गया है. इस मामले पर थाना प्रभारी ने बताया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जानकारी मिली थी कि प्यार मोहब्बत में एक लड़की की मौत हुई है.

Advertisements
Ad 1

Related posts

50 लाख की लूट मामले में पांच गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार व 02 बाइक बरामद!

BREAKING : कड़ाके की ठंड को लेकर पटना DM का आदेश, 16 जनवरी तक प्री-स्कूल व कक्षा-1 से पहले की पढ़ाई बंद

पटना सिटी से बड़ी कार्रवाई: टेम्पु चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार!

error: