बिहार

बेखौफ अपराधियों ने फारबिसगंज शहर में आज फिर दिया घटना को अंजाम!

अररिया(रंजीत ठाकुर): बीते रात दवा व्यवसाई की हत्या का मामला सुलझा नहीं की आज फिर फारबिसगंज किराना मंडी मार्केटिंग यार्ड में समय करीब 03:बजे एक युवक अजीत कुमार दुबे उम्र 24 वर्ष पिता ओम प्रकाश दुबे मटियारी पंचायत वार्ड नंबर04 निवासी को बेखौफ अपराधी ने रुपये छीनने के क्रम में चाकू मारकर जख्मी कर दिया है। बतादे जख्मी अजीत कुमार मार्केटिंग यार्ड से ₹30000 तगादा करके घर जा रहा था कि संजीव कुमार यादव पिता जगदीश यादव फारबिसगंज वार्ड नंबर 8 के द्वारा पेट में चाकू मार ₹30000 छीन कर भागने लगा भागते देख, लोगों ने उसे पकड़ कर प्रशासन के हवाले कर दिया गया। वहीं घायल युवक को फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां युवक का इलाज चल रहा है।

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

error: