बिहार

पुलिस ने फरार शातिर चोर अंकित को गिरफ्तार किया!

पटनासिटी: राजधानी में चोरो का आतंक जारी है। चोर घर और सड़कों पर खड़ी वाइक को अपना निशाना बनाते है। मामला है,पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोड़ इलाके का, जहां पुलिस की टीम ने फरार शातिर चोर अंकित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अंकित एक शातिर चोर है जो घरो में चोरी करते है और मौका मिलने पर सड़क पर खड़ी वाइक की भी चोरी कर फरार हो जाता है। अंकित चोरी मामले में फरार चल रहा था ,जहाँ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंकित पहाड़ी मोड़ इलाके में घूम रहा है ।जिसकी निशानदेही पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अंकित से कडी पूछ ताछ कर रही है।

Related posts

अद्भुत नजारा एक महिला ने ऐसे नवजात को जन्म दिया है, 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अपनी धर्मपत्नी के साथ बैकटपुर मंदिर पहुंचे

रोहित गोदारा-लिपिन नेहरा गैंग पर गुरुग्राम पुलिस का बड़ा शिकंजा, 6 बदमाश गिरफ्तार!

error: