ताजा खबरेंबिहार

पटना में किसानों का चल रहा प्रदर्शन, लाठीचार्ज!

पटना: देश के लगभग सभी हिस्सों में किसान का आंदोलन जारी है. इसी क्रम आज राजधानी पटना में भी लोग सड़कों पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया साथ ही नारेबाजी भी की. किसान महासभा ने पटना में राजभवन मार्च का कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसको लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई है. किसान महासभा के सैंकड़ो लोगों की पुलिस से झड़प हुई. समर्थन के सैकड़ों लोगों ने गांधी मैदान में लगाई गई बैरिकेटिंग को तोड़कर आगे बढ़ रहे है. जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोक झोंक शुरू हो गई. प्रदर्शन और राजभवन मार्च के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने डाकबंगला चौराहे को सील कर दिया था साथ ही हुए प्रदर्शनकारियों को आगे जाने की इजाजत नहीं दी है. इस दौरान डाकबंगला पर लाठी चार्ज कर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा है. पटना में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच ये नोंकझोंक जारी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत पहल : स्नेहलता कुशवाहा

भाजपा पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद का तीखा हमला, कहा लोकतंत्र से बिहार में खिलवाड़ हो रहा है…

नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए राजद नौ सदस्य जांच समिति इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाएगी : राजद

error: