ताजा खबरेंबिहार

नेपाल पुलिस ने नशीली दवा के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): भारतीय क्षेत्र के जोगबनी सीमा से सटे शनिवार देर रात्रि नेपाल के रानी बजार मिल्स एरिया हूलास मेटल के समीप नेपाल के नशीली नियंत्रण स्पेशल पुलीस की टीम ने एक कार नेपाली नम्बर बा.02.च -6111 से नशीली दवा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकरी के अनुसार नेपाल स्पेशल टीम के द्वारा जांच के दरम्यान एक सफेद कार को रोक कर तलाशी लिया गया तो उसमें से भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ दो युवक क्रमशः अमित लिंबू एवम हेमराज बसनेत नेपाल इटहरि निवासी को गिरफ्तार किया है.

Advertisements
Ad 1

इस सम्बंध में मोरंग पुलीस के उपनिरीक्षक मानबहादुर राई ने बताया की जोगबनी की और से तस्करी कर ला रहे नशीली दवा एक मोबिल के गैलेन में डाईलेक्स डीसी एवं नाईट्रोभेट , स्पस्मोप्रोक्सीभन के साथ दो युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।गिरफ्तार किये गय दोनो युवक को रानी थाना विराटनगर लाया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: