बिहार

खत्री सभा बिहार ने किया सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण

IMG 20210103 WA0045

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज खत्री सभा बिहार ने जरूरतमंद लोगों के बीच सैकड़ों कम्बल वितरण किया. अध्यक्ष अनन्त अरोड़ा ने बताया की पप्पू खत्री के निवास पर खत्री समाज के लोगों ने कई जरूरतमंद सैकड़ो लोगों के बीच कम्बल वितरण किया खत्री सभा बिहार निरंतर सेवा के कार्य मे अग्रसर है. इस आयोजन में पप्पू खत्री जी को सदस्यता अभियान में उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया. सभी खत्री भाइयों ने नववर्ष पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी. खत्री सभा बिहार सदा ही सेवा ही धर्म है संदेश से कार्य करता रहेगा.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अनन्त अरोड़ा, महामंत्री दिलीप कुमार मेहरा, संरक्षक राकेश कक्कड़, बी एन कपूर, कोषाध्यक्ष प्रेम खन्ना, पप्पू खत्री, मानस कपूर, विशाल मेहरोत्रा, डियूत टंडन, अरुण खत्री, परमिल मेहरोत्रा, अनूप टंडन, अनिल चोपड़ा, भूषण खत्री, सेवताब धीर, धनंजय खत्री, दीपक अरोड़ा, राम टंडन, अमित खत्री, ललित अरोड़ा सभी उपस्थित थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!