क्राइमताजा खबरेंबिहार

ठग गिरोह का भंडाफोड़!

Advertisements
Ad 5

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पटना पुलिस ने ठग गिरोह का भंडा फोड़ किया है। मामला है पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मोर्चा रोड इलाके में स्थित पंजाब नैशनल बैंक का। जहाँ दो ठंग ने दो लाख रुपये की नोट की गड्डी बना कर ऊपर असली नोट और नीचे सादा कागज रख कर भोले भाले लोगो के गाढ़ी कमाई को लूटने का काम कर रहे थे।जिसमें एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। बही ठगी का शिकार हुए पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी ।जहाँ पुलिस ने मौके पर पहुँच कर उस ठग को दो लाख के नकली नोट बंडल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। बही पुलिस को देख कर गिरोह के एक अन्य सदस्य मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार ठग की पहचान भागलपुर निवासी राकेश कुमार के रूप में किया।जो अपने एक और साथी के साथ होटल में ठहरा हुआ था और पटना सिटी के बैंकों में जाकर लोगो को ठगने का काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि ठग राकेश और उसके साथी पंजाब नैशनल बैक में नोट का बंडल दिखा कर बैंक में एक व्यक्ति को ठगने का काम कर रहा था। ठग ने बैंक उपभोगता को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि इस बैंक में उसका खाता नही है और उसे जरूरी काम से बाहर जाना है,ऐसे में इतनी मोटी रकम लेकर बाहर जाना खतरे से खाली नही है। इसलिए आप के खाते में जमा करा देता हूँ फिलहाल इसके बदले में 40 हजार रुपया दे दे और लौट कर आने पर कमिसन काट कर मेरा बचा हुआ रुपया बापस दे देंगे। इस झांसे में आकर बह व्यक्ति 40 हजार रुपया दे रहा था कि उसकी नजर कागज के नोट बना बंडल पर पड़ा तो देने में असमर्थ जताई पर ठग ने झांसे में लेकर जल्द 40 हजार रुपया देने की बात कही ।जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी और त्वरित करवाई करते हुए पुलिस ने न नोट के नकली बंडल के साथ उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार ठग से कड़ी पूछ ताछ कर रही है और फरार ठग की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सरकारी डॉक्टर के प्रैक्टिस पर रोक लगाने की घोषणा करने वाली सरकार बिहार में बेहतर स्वास्थ्य और चिकित्सा व्यवस्था और सुविधा के प्रति क्या दृष्टिकोण है इसे बताये : एजाज अहमद

लहसुना थाना क्षेत्र में अभया ब्रिगेड ने छात्राओं को किया जागरूक

पुलिस ने नाले के पास से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार!

error: