झारखण्डताजा खबरें

ट्रेलर ने बोलेरो में मारी टक्कर, मौके पर ही चार लोगों की मौत, 3 गंभीर!

धनबाद: जिले से होकर गुजरनेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर बुधवार की देर रात राजगंज में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत गई. और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों का इलाज धनबाद के में चल रहा है.

मिली जानकारी अनुसार गुरुवार की रात एक बजे जीटी रोड चाली बंगला के समीप तेज गति से पश्चिम बंगाल जा रही बोलेरो में टेलर ने टक्कर मार दी। जिसमे बोलेरो पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.मृतकों के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। बोलेरो का नंबर यूपी का है। पुलिस के अनुसार बोलेरो यूपी के बनारस से पश्चिम बंगाल जा रही थी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची राजगंज पुलिस ने सभी मृतकों व घायलों को धनबाद भेज दिया। घटना के बाद लगभग तीन घंटा तक जीटी रोड का दोनों लेन में पूरी तरह से जाम हो गया। स्थानीय पुलिस ने क्रेन के सहयोग से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया। तब आवागमन शुरू हुआ।

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश