बिहार

भ्रष्ट बीडियो के सम्पत चक बैरिया स्थित घर पर ई ओ यू की छापेमारी!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बिहार में भ्रष्ट लोक सेवकों के विरुद्ध आर्थिक अपराध इकाई की चल रही कार्रवाई के तहत संपतचक बैरिया स्थित एक आवास पर सुबह 9:00 बजे ई ओ यू की टीम आ धमकी। कई लग्जरी गाड़ियों पर सवार आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी टीम के अचानक बैरिया स्थित एक मकान के बाहर रुकने और चंद मिनटों में मकान के अंदर दाखिल हो जाने के वाकये को देख स्थानीय लोग सकते में आ गए। छापेमारी की जानकारी स्थानीय थाना गोपालपुर की पुलिस को भी नहीं लगी। वही थोड़े ही देर बाद लोगों को पता चला यह मकान सीतामढ़ी जिले में पदस्थापित बाजपट्टी ब्लॉक के बीडियो संजय कुमार सिंह का है । आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम भ्रष्ट बीडीओ संजय कुमार सिंह के पटना के गोपालपुर के बैरिया स्थित मकान सहित धनरूआ के पैतृक आवास और सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी में बीडीओ संजीत कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक बीडीओ का पैतृक आवास पटना जिले के धनरुआ के ननौरी गाँव में हैं। बताया जाता है कि छापेमारी में भ्रष्ट वीडियो के आवास और कई ठिकानों दफ्तरों से मिले दस्तावेजों और अन्य सामानों से करोड़ों की अवैध संपत्ति का पता चला है। ईओयू द्वारा दर्ज केस में एक करोड़ 26 लाख 75 हजार 368 रुपए की संपत्ति पाई गई है, जो आय से 96 परसेंट अधिक है।

Advertisements
Ad 1

बता दें कि सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड के बीडीओ संजीत कुमार है और उनके सीतामढ़ी आवास तथा कार्यालय में भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी हुई है । उनके विरुद्ध घूसखोरी कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का शिकायत दर्ज था । जिसके तहत यह कार्रवाई हुई है। एक साथ आर्थिक अपराध इकाई ने सीतामढ़ी के बाजपट्टी तथा पटना के धनरुआ एवं गोपालपुर थाना क्षेत्र में बीडीओ के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: