नई दिल्ली

दिग्गज कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती!

नई दिल्ली(न्यूज़ क्राइम 24): दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद कपिल की दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महान क्रिकेटरों में शुमार कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के ओखला में फोर्टिस अस्पताल में गुरुवार देर रात 1 बजे भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी इमर्जेंसी एंजियोप्लास्टी की गई।’

अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कपिल फिलहाल आईसीयू में हैं और डॉ. अतुल माथुर और उनकी टीम की निगरानी में हैं। कपिल की हालत स्थिर है और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। भारत को अपनी कप्तानी में पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव की गिनती विश्व के दिग्गज ऑलराउंडरों में की जाती है। भारत के पूर्व कप्तान और क्रिकेट जगत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था।

कपिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट दर्ज हैं। वनडे इंटरनैशनल करियर में उन्होंने 3783 रन बनाने के साथ 253 विकेट भी झटके। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में खेला था।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया

BIG BREAKING : पेपर लीक पर सख्त कानून लाएगी सरकार, फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा का होगा प्रावधान: पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने उत्तरी मैसेडोनिया की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

error: