बिहार

यास तूफान का देखा जा रहा है व्यापक असर, 2 दिनों से तेज हवा के साथ हो रही है बारिश

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले में यास तूफान का व्यापक असर देखा जा रहा है 2 दिनों से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है लोगों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है. बुधवार से ही मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में बादल छाने के साथ ही हवाएं चलने लगी। गुरुवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही थी,परंतु आज शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। एक तो वैसे ही कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन के कारण लोग घरों से आवश्यक कार्य हेतु ही निकल रहे थे परंतु मौसम की बेरुखी के कारण अब घरों से भी नहीं निकल पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक ही बाजार खुले रहते हैं परंतु लोग नदारद हैं और बाजार भी आंशिक रूप से ही खुला है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार एवं शनिवार को हल्की से भारी बारिश और वज्रपात की आशंका व्यक्त की गई है। इस हेतु जिला प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: