बिहार

योगी जी के 50वें जन्मोत्सव पर मां की पूजा अर्चना व महाआरती

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): हिन्दू युवा वाहिनी पटना की ओर से हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी के 50वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्राचीन शक्तिपीठ श्री बड़ी पटनदेवी गड़हा प्रकट स्थल पर मां की पूजा अर्चना व महाआरती व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल गुप्ता, बिहार प्रदेश महामंत्री हिन्दू युवा वाहिनी व आलोकनाथ गोस्वामी पटना जिलाध्यक्ष हियुवा ने किया। उसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी बबलू पांडे के द्वारा अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं को मां की चुनरी के साथ में मुख्य पुजारी जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर राजेश केशरी, अजीत भट्ट, प्रेम कुमार, मुकुल कुमार, पियूष मिश्रा, सौरभ कुमार, अभिषेक, सूरज, साहिल जी, संजय मालाकार एवं अन्य सदस्यगण शामिल रहें।

Related posts

मरीन ड्राइव पर धू-धू कर जली कार, देखते ही देखते जलकर हुई राख

सड़क-नाली व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, दो दिन में समाधान नहीं तो सड़क जाम

पटनासिटी : मेनहोल से निकलीं करीब 100 ईंटें, लोग देख हुए हैरान

error: