बिहार

विश्व पर्यावरण दिवस : कला-संस्कृति विभाग के संस्थानों में चला पौधारोपण अभियान

पटना, जया कुमारी :  विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को कला एवं संस्कृति विभाग के अधीन राज्यभर के संग्रहालयों, अकादमियों और सांस्कृतिक संस्थानों में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। भारतीय नृत्य कला मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक रूबी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

निदेशक बोलीं- पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी:

पौधारोपण के बाद निदेशक रूबी ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव को देखते हुए वृक्षारोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।”

राज्यभर में चला अभियान:

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विभाग के अधीन सभी संग्रहालयों, अकादमियों, सांस्कृतिक संस्थानों और संबद्ध कार्यालयों में पौधारोपण किया गया। इन कार्यक्रमों से हरित आवरण बढ़ाने और प्रकृति के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

ये रहे मौजूद:

इस अवसर पर बिहार संगीत अकादमी के संयुक्त सचिव महमूद आलम, भारतीय नृत्य कला मंदिर की सचिव अमृता प्रीतम तथा जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार : नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम ने गंगा पथ का किया निरीक्षण

आम आदमी पार्टी, बिहार में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव लड़ेगी

सेवा पखवाड़ा के तहत गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र

error: