बिहार

एम्स पटना में विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बुधवार 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में सुरक्षित रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन पटना एम्स के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक विभाग के तत्वाधान में किया जाएगा. स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में एम्स पटना कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) गोपाल क्रुष्णा पाल चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) सी एम सिंह और एचओडी (प्रभारी) ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक, प्रो. (डॉ.) रुचि सिन्हा फैकल्टी, स्टाफ और छात्र छात्राएं सक्रिय रूप से भाग लेंगे.एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) गोपाल कृष्णा पाल ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे और वर्ष में अधिकतम रक्तदान करने वाले दानदाताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

प्रोफेसर डॉक्टर उचित सिन्हा के मुताबिक शिविर में लगभग 150-200 लोगो के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने की योजना बनाई गई है. इस रक्तदान शिविर में न केवल रक्त संग्रह होगा, बल्कि रक्तदान के महत्व और रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: