पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है…..प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी…..अम्बे तू है जगदम्बे काली…..आते है हर साल नवरात्रे माता के……..जैसे भक्ति गीतों पर पटना सिटी की महिलाए झूमने लगी। मौका था चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य पर माता के भजन संध्या का जहाँ माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर भजन संध्या का आयोजन किया गया। माँ की आरती व प्रसाद वितरण के साथ भजन संपन्न हुआ। भजन संध्या का आयोजन लल्लू बाबू का कुँचा, कवि चूड़ामणि पथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ. रोहतगी पटना महिला मंडल की सदस्यों ने भक्तिभाव के साथ माता के भजनो का रसपान किया।
अध्यक्ष शीला रोहतगी ने बताया कि पटना, बिहार व सम्पूर्ण भारत वर्ष में सुख, शांति व कल्याण के लिए माता भवानी से प्रार्थना की गयी। इस मौके पर अध्यक्ष शीला रोहतगी, सचिव इति रोहतगी, डॉ. सरिता रोहतगी, मंजू रोहतगी, शालिनी रोहतगी, ममता रोहतगी, शिल्पी रोहतगी, आरती रोहतगी, रेखा रोहतगी, राधा, खुशबू, अरुणा, सोनी, निभा, प्रज्ञा, मालिनी, अनिशा, नताशा समेत समस्त रोहतगी समाज के साथ दर्जनों स्थानीय महिलाए भी उपस्थित थी।
