बिहार

ट्रेन में महिला ट्रांसजेंडर के साथ छेड़छाड़

पटना(रॉबीन राज): शुक्रवार को ट्रेन में महिला ट्रांसजेंडर के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। चार की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने छेड़छाड़ के साथ मारपीट की भी घटना को अंजाम दिया हैं। वाईआरजी केयर की आउटरीच वर्कर पीड़ित महिला शिवांगी सोनी ने बताया की शुक्रवार को पटना पीएमसीएच से अपने कार्यालय लौट रही थी। पटना-बक्सर ट्रेन मे जाने के क्रम में चार की संख्या मे मौजूद अज्ञात बदमाशों ने शिवांगी सोनी के साथ छेड़छाड़ करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

Advertisements
Ad 1

ट्रांसजेंडर महिला का आरोप है की ज़ब इसका विरोध किया तो युवकों ने कपड़े को फाड़ दिया। इस घटना को देख रहे लोगों ने किसी भी तरह की मदद नहीं की। हालांकि महिला ने बदमाशों को बहुत समझाया और कहा इस तरह की हरकत ना करें ऐसा करने पर पुलिस मे शिकायत करूंगी यह सुनते ही बदमाशों ने शिवांगी सोनी को पीट डाला। जब पीड़िता दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंची तब तक OSC पटना के सारे स्टॉफ पहुंच चुके थे। साथ में सेंटर मैनेजर अनुप्रिया सिंह ने आरपीएफ दानापुर को इस घटना की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई।

Related posts

एलपीजी गैस संकट पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन , पीएम का पुतला दहन

अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

error: