बिहार

अर्जुन सिंह हत्याकांड में पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): जमीन कारोबारी अर्जुन सिंह हत्याकांड में आलमगंज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि अर्जुन सिंह की हत्या मामले में उनकी पत्नी अनिता देवी ने एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें चार नामजद और दो अज्ञात शामिल है। उन्होंने सुरक्षा कारणों से नामजद अभियुक्तों का नाम बताने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया।

Advertisements
Ad 1

विदित हो कि पूर्व से चली आ रही जमीनी विवाद में मंगलवार की शाम 60 वर्षीय अर्जुन सिंह को बदमाशों ने चार गोली मारकर हत्या कर दिया था। अर्जुन सिंह मंगलवार की शाम में निर्माणाधीन मकान में मजदूरों को मजदूरी भुगतान कर अपने घर लौट रहे थे। तभी बदमाशो ने दो गोली सीना में और दो गोली सिर में मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि उसे आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां इलाज के क्रम में अर्जुन सिंह की मौत हो गयी थी।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: