फूलवारीशरीफ(अजित यादव): परसा बाजार थाना के कुरथौल गांव में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया। कुरथौल गांव की एक महिला जो दो बच्चों की मां है अपने चाचा ससुर के साथ 3 दिन पहले दोनों बच्चे को छोड़कर फरार हो गई। इस घटना से परेशान पति ने परसा बाजार थाना जाकर मदद की गुहार लगाते हुए पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी का गांव के चाचा ससुर से नाजायज संबंध था। मैंने इसका विरोध किया तो चाचा ससुर ने मुझे जान मारने की धमकी दी 3 दिन पहले मेरी पत्नी दो बच्चे को छोड़कर चाचा ससुर के साथ फरार हो गई ।पुलिस इस मामले में कुछ कर पाती इससे पहले ही थाना से लौटा पति ने जहर खा लिया। घर वाले को इस बात की जानकारी लगी तब सब उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर सुनकर मौके पर पुलिस भी पहुंची और युवक का बयान दर्ज किया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया की कुंदन सिंह दो बच्चे और पत्नी के साथ कुरथौल अपने पैतृक घर पर रहता था । इसी दौरान कुंदन के गांव का चाचा जसवंत सिंह उसके घर पर आया जाया करता था। घर पर आने जाने के क्रम में कुंदन की पत्नी का चाचा ससुर जसवंत सिंह से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और पूरे गांव में दोनों के संबंधों की चर्चा होने लगी। इस बात को लेकर कुंदन ने पहले पत्नी को समझाया उसके बाद अपने चाचा जसवंत सिंह को समझाया। जिस पर जसवंत सिंह ने उसे चुप रहने को कहा और धमकी दी कि ज्यादा बोलेगा तो जान मार देंगे। कुंदन सिंह ने परसा बाजार थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि जसवंत सिंह का उसकी पत्नी से अवैध संबंधों के कारण वह काफी परेशान रहता था। 3 दिन पूर्व उसकी पत्नी दोनों बच्चों को छोड़कर जसवंत सिंह के साथ फरार हो गई । इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह परसा बाजार थाना गया। पुलिस ने उसका आवेदन को ले लिया और कार्रवाई का भरोसा दिया। वह लौट के जब घर आया तो मोहल्ला लोगों के ताने को सह न सका और उसने घर में रखी अनाज में डालने वाली गोली को खा लिया । घरवालों के इस बात की जानकारी लगी तो तत्काल कुंदन सिंह को लेकर एक निजी अस्पताल में गए। जहां डॉक्टर ने इसका इलाज शुरू किया। मौके पर परसा बाजार थाना पुलिस भी आई और उसका बयान लिया। बयान में उसने कहा कि मेरी पत्नी का जसवंत सिंह से अवैध संबंध था जिसके साथ वह 3 दिन पूर्व बच्चों को छोड़कर फरार हो गई । इस घटना को लेकर मैं आत्महत्या करने का करने के लिए अनाज में डाली वाली गोली को खा लिया हूँ । इलाज के दौरान कुंदन सिंह की मौत हो गई।
मृतक कुंदन की मां भाई मामा समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि शनिवार को परसा बाजार थाना में जाकर कुंदन ने अपनी पत्नी के गलत चरित्र और जसवंत से उसके नाजायज रिश्ते की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराना चाह रहा था हालांकि पुलिस ने उसकी नहीं सुनी और उल्टे डांट फटकार कर भगा दिया। कुंदन सिंह के परिजनों का कहना है कि पुलिस से मदद नहीं मिलने और पत्नी के गलत आचरण से आहत कुंदन सिंह ने जहर खा लिया। कुंदन सिंह की मां ने बताया कि दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनमें एक बच्ची ने आकर बताया कि पापा के मुंह से कुछ निकल रहा है। इसके बाद जब बेटे से मिलकर सच्चाई पूछी तो उसने जहर खाने के बाद बताई। जहर खाने की जानकारी मिलते ही परिवार वाले परेशान हो गए और आसपास के लोगों की मदद से तत्काल उसे पटना के राजेश्वर हॉस्पिटल लेकर भर्ती कराया । शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान कुंदन सिंह की मौत हो गई इसके बाद परिजनों में रोना पीटना मच गया। कुरथौल में इस मामले को लेकर लोगों का आक्रोश देखा गया। मृतक कुंदन सिंह के परिजनों ने इस मामले में परसा बाजार थाना पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कुंदन सिंह के परिजनों का कहना है कि परसा बाजार थाना पुलिस उसके बाद को सुनकर तत्काल कदम उठाते तो कुंदन सिंह को जहर नहीं खाना पड़ता।
इस संबंध में थाना प्रभारी परसा बाजार माशूक अली ने बताया कि कुंदन के बयान पर जसवंत सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उसका ने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
