क्राइमताजा खबरेंबिहार

नौबतपुर में ओवरटेक करने के दौरान बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत!

नौबतपुर(अजित यादव): राजधानी पटना में रविवार को सुबह में सड़क हादसे में एक महिला कि मौत हो गई। जिसके बाद महिला के घर में कोहराम मच गया। बताते चलें कि मृत महिला कि पहचान पलीगंज इलाके के कुरकुरी गाव निवासी रामाश्लोक यादव के पत्नी शुशिला देवी के रूप में हुआ है। बताते चलें कि मृतक के पति रामाश्लोक यादव ने बताया है कि वे अपनी पत्नी के साथ खगौल से कुरकुरी अपने घर स्कूटी से जा रहें थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस के द्वारा ओवरटेक करने के कारण वे अनियंत्रित हो गए और उनकी पत्नी सड़क पर गिर पड़ी। बताया गया है कि शुशीला देवी के गिरने के बाद तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया। जिसमे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं नौबतपुर थाना प्रभारी रफिकुर रहमान ने बताया है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे कि करवाई करने में जुट गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी

error: