बिहार

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में “स्वागत सप्ताह एक्सप्रेस” का हुआ भावनात्मक आगाज़, बच्चों और अभिभावकों ने साझा किए यादगार पल

फुलवारीशरीफ, अजित। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित “स्वागत सप्ताह एक्सप्रेस” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ में एक हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला. इस अवसर पर स्कूल पहुंचे अभिभावकों का तिलक और फूलों का गुलदस्ता देकर गरिमामय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी माताओं के साथ मिलकर शिक्षा के नाम पर पौधारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सामूहिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Advertisements
Ad 1

स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को “बेस्ट स्टूडेंट बैच” और उपहार देकर सम्मानित किया गया. इससे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों, विशेषकर माताओं के चेहरे भी प्रसन्नता से खिले नजर आए।

शिक्षा विभाग द्वारा इस तरह का अभिनव प्रयास पहली बार किया गया, जिसे बच्चों और अभिभावकों ने भरपूर सराहा. कार्यक्रम से बच्चों ने न सिर्फ आत्मविश्वास हासिल किया, बल्कि शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी पाई। विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने इसे प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से स्कूल और समाज के बीच की दूरी घटेगी और शिक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल तैयार होगा।

Related posts

पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय, अधिवक्ताओं के लिए आई-कार्ड अनिवार्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

error: