बिहार

Weather Update: ठंड से अभी कोई राहत नहीं, शाम होते ही घरों मे दुबक रहे लोग!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24 डेस्क): राज्य में शीतलहार और ठंड का कहर लगातार देखने को मिल रहा हैं। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है. लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

सर्द हवाओं के चलते लोग ठिठुरने को मजबूर हैं. सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और शाम के वक्त हो रही है. धूप नहीं निकलने की वजह से कई इलाकों में पारा लगातार लुढ़क रहा है।

मैदानी इलाके के प्रमुख राज्य बिहार और झारखंड ठंड की सफेद चादर में लिपट गए हैं। बिहार में ठंड की स्थिति ऐसी है कि राजधानी पटना सहित चार शहरों में अधिकतम तापमान 14 डिग्री से नीचे है. सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में दो दिनों तक अभी घने कोहरे की स्थिति रहेगी।

पटना में पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं से जीना हुआ मुहाल. सुबह के बाद शाम होते ही कनकनी से लोग घरों में दुबके रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी आठ से नौ जनवरी तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

error: