बिहार

दो दिनों की बारिश में अपना घराना न्यू मिल्लत कोलोनी सेक्टर 3 में जल जमाव

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): दो दिनों से रुकरुक कर हो रही भारी और मूसलाधार बारिश ने कई निचले इलाके में सड़कों गलियों में पानी पानी कर दिया है। नई मिल्लत कॉलोनी और अपना घराना में सड़क पूरी तरह जल जमाव में डूब गया है जिससे आने जाने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह इलाका नगर निगम वार्ड नम्बर 3 में आता है लेकिन इस जल जमाव की जानकारी देने के बावजूद जल निकासी का कोई उपाय निगम या स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा नही कराया जा रहा है। गौरतलब हो कि नगर निगम के वार्ड 3 में आने वाली इन कॉलोनी में कमिश्नर ,आईपीएस आईएएस व कई विभागों के डायरेक्टर का निवास है इसके बावजूद किसी का ध्यान इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने में नही है। युवाओं और बड़े तो किसी तरह आवाजाही कर ले रहे हैं लेकिन महिलाओ , बुजुर्गों और बच्चो को जल भराव वाले रास्ते से आने जाने में परेशानी हो रही है । स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में विधायक दीघा के कभी दर्शन नही हुए सांसद भी नदारद रहते हैं। इसके लिए लोगो का कहना है कि इन कॉलोनी में अल्पसंख्यक समुदाय के परिवारों की सरकार अनदेखी कर रही है । बता दें कि इन कॉलोनी में समुचित रूप से न ड्रेनेज और न ही नाला की व्यवस्था ही हो पाई है। एक बुजुर्ग ने बताया अभी बरसता का महीना शुरू हुआ है और आगे अल्लाह ही यहाँ के लोगो को देखने वाले हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: