बिहार

निफ्ट में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

पटना, (न्यूज क्राइम 24) जिला प्रशासन के तत्वावधान में पटना जिला स्वीप कोषांग द्वारा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी पटना में युवाओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संस्थान के निदेशक कर्नल राहुल शर्मा और बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और पटना ज़िला स्वीप की आइकॉन नीतू कुमारी नवगीत एवं मनोचिकित्सक डॉ दिव्या ठाकुर ने संस्थान के फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स को लोकसभा के चुनाव में जरूर से मतदान करने की शपथ दिलाई । जागरूकता अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता अभियान की आइकॉन डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि लोकसभा के लिए होने वाला चुनाव पूरे विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व है।

हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अनेक त्यौहार हैं। मतदान महा त्योहार है जिसे हर लोग मानते हैं और लोकसभा के सदस्यों के चयन के लिए यह त्यौहार 5 वर्ष में एक बार मनाया जाता है। जितने उत्साह से हम होली, दिवाली, ईस्टर, ईद और गुरुपर्ब मनाते हैं, उससे कहीं अधिक उत्साह से हमें लोकतंत्र के पर्व को मनाना है और वोट जरूर देना है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में 18 वर्ष से अधिक के लोगों को मतदान का अधिकार दिया गया है। मतदाता चाहे किसी भी उम्र के क्यों ना हो, मतदान करने का मौका नहीं चुकें। नथिंग लाइक वोटिंग क्योंकि इसी से देश का भविष्य तय होता है।

Advertisements
Ad 1

नीतू कुमारी नवगीत ने स्वरचित गीत गाकर उपस्थित लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। लोकतंत्र का महापर्व है मिलकर इसे मनाते हैं, देश की खातिर चलिए-चलिए हम सब बटन दबाते हैं, पहले हम मतदान करेंगे तब फिर हम जलपान करेंगे और बुजुर्ग आ जवान सब करिह मतदान जैसे गीतों के माध्यम से लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने मतदान में अपनी भागीदारी निभाना तथा मतदान में भाग लेने हेतु शपथ भी लिया।

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: