पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह 5/11/2023 से 12/11/2023 तक आज सोमवार को एन.एस.एस के तत्वाधान में श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज, पटना सिटी में प्रभारी प्राचार्य प्रो०(डॉ०) कनक भूषण मिश्र की अध्यक्षता में एन.एस.एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम में कर्मठ प्रभारी प्राचार्य द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय हित में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने हेतु, एक अच्छी सरकार को चुनने के लिए मतदाता सूची में जिन छात्र-छात्राओं का उम्र 18 वर्ष हो गई है, अपना नाम नामांकित करवाने हेतु प्रोत्साहित और उत्प्रेरित करें।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य महोदय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष की हो गई है आप अपना मतदाता सूची में नाम अवश्य दर्ज कर ले। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नंद कुमार यादव ने भी विद्यार्थियों को अपना नाम नामांकन सूची में नामांकित करने हेतु मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम में डॉ नंदकुमार यादव द्वारा ब्रांड एंबेसडर मतदाता जागरूकता हेतु छात्र सनी जायसवाल और छात्रा प्रज्ञा मिश्रा को नामांकित किया गया। वर्ग भूगोल प्रतिष्ठित तृतीय एवं द्वितीय वर्ष की छात्रा है। इस अवसर पर डॉ फजल अहमद, डॉ उमेश कुमार, डॉ धनंजय कुमार, डॉ ज्योति शंकर सिंह, डॉ पुष्पा सिन्हा, डॉ करुणा राय, डॉ अनिल कुमार सिंह,डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ विकास कुमार आदि उपस्थित थे। साथ ही साथ बड़ी संख्या में महाविधालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
