बिहार

परसा बाजार मुख्य मार्ग पर मंगली चक गांव के पास अश्लील डांस को बंद करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

फुलवारी शरीफ, अजीत। राजधानी पटना के परसा बाजार थाना अंतर्गत परसा पुनपुन मुख्य मार्ग पर अवस्थित मंगली चक गांव के शिव शंकर मंदिर एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास छठ पूजा को लेकर बनाए गए पंडाल में मंगलवार की देर रात अश्लील बार बालों का डांस एवं नाच गान होने की जानकारी मिलने पर पहुंची परसा बाजार थाना पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया.इतना ही नहीं उग्र ग्रामीणों ने शराब के नशे में धुत्त होकर परसा बाजार एवं पुनपुन थाना के पुलिस वाहनों पर पत्थराव कर शीशे तोड़ डालें और क्षतिग्रस्त कर दिया.

इस पथराव में एक महिला पुलिसकर्मी का सर फट गया की जबकि कई पुलिस कर्मियों को चोट आई है. घटना के बारे में एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी उसके बाद वहां पुलिस पहुंची थी . इस मामले में पुलिस ने अज्ञात 50 से अधिक एवं कई नाम जद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है.हालांकि इस घटना के बाद मंगली चक गांव के सभी पुरुष सदस्य फरार हो चुके हैं. पुलिस टीम को गांव के कुछ लोगों ने बताया है कि इस पथराव एवं पुलिस पर हमला करने वालों में मुख्य रूप से लैला नाम का लड़का एवं परसा बाजार थाने के चौकीदार के लड़के शामिल रहे हैं.

Advertisements
Ad 1

देर रात से ही स्टेज पर बालाओं का अशलील डांस शुरू हो गया जिस कारण मुख्यमार्ग जाम लग गया था. स्टेज पर एक साथ चार की संख्या में बार बालाओं ने अश्लील डांस करना शुरू कर दिया. इस दौरान इसी मार्ग से परिवार के साथ जा रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दिया. थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि एक दर्जन लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सभी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

error: