बिहार

इंजीनियर के घर विजिलेंस टीम की रेड, 59 लाख नगद

पटना(न्यूज साभार): बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ नीतीश सरकार का कड़ा रुख जारी है। इस बार इसकी चपेट में आए सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण प्रसाद। 16 मार्च को उनके सिवान और पटना आवास पर निगरानी ब्यूरो ने रेड मारी। छापेमारी के दोरान प्रसाद के पटना आवास पर 58 लाख 84 हजार रुपये नकद बरामद हुए। बरामद रुपयों में पांच लाख 24 हजार के पुराने नोट भी शामिल हैं।आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ निगरानी में दर्ज है मामला जानकारी के अनुसार, प्रसाद सिवान में सिंचाई विभाग में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनके सीवान के सरकारी आवास और पटना स्थित रंजन पथ के अभियंतानगर स्थित अआवास पर निगरानी ब्यूरो के के अधिकारी हैरत में पड़ गए, जब उनके आवास से रुपयों का बंडल मिला। श्प्रसाद के आवास से मिली संपत्ति उनके वैध आय के स्रोत से 69,58,550रुपये अधिक है। इस आराेप में उनके खिलाफ निगरानी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच जारी है।

Related posts

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन, गांव व परिजनों में शोक की लहर

किसानों और सरकार की कदमताल लाई रंग : बिहार में गन्ने का रकबा बढ़कर 4 लाख 90 हजार एकड़ हुआ

error: