उत्तरप्रदेश

मोबाइल चलाने पर डांट से क्षुब्ध युवती टावर पर चढ़ी, पुलिस के एक घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा

बलिया, संजय कुमार तिवारी। परिजनों की डांट से क्षुब्ध 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मल्लाहीचक स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर की ऊंचाई पर देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सकुशल नीचे उतार लिया।

युवती के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी सूरज पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छोटे माइक के जरिए काफी देर तक युवती को समझाया-बुझाया और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद युवती सकुशल टावर से नीचे उतर आई। युवती के नीचे आते ही परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

Related posts

अग्रसेन चौक का विधायक आकाश सक्सेना ने किया उद्घाटन, धार्मिक परंपराओं और नामकरण को लेकर उठे सवाल

उप निरीक्षक रिशु सिंह के नेतृत्व में महिला सुरक्षा दल ने चलाया जागरूकता अभियान

मकान से टाइल्स हुई चोरी, पीड़ित का आरोप पुलिस उल्टे ही मेरे नंबर को सर्विलांस पर डाल रही

error: