बिहार

बिहार के हज यात्रियों को उपेंद्र कुशवाहा ने दी मुबारकबाद

पटना(न्यूज क्राइम 24): राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार से हज पर जाने वालों को मुबारकबाद और शुभकामनाएं दीं हैं. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता फ़ज़ल इमाम मल्लिक ने हज भवन जाकर उपेंद्र कुशवाहा का पैगाम हज पर जाने वालों को दिया और उनसे हजरत मोहम्मद की बारगाह में सलाम पेश कर मुल्क में अमन-चैन और बेहतर हालात के लिए दुआ करने की गुजारिश की।

मल्लिक ने बताया कि उपेंद्र कुशवाहा ने अपने संदेश में कहा कि हज पर जाने की सआदत हर किसी को नसीब नहीं होती. वे खुशकिस्मत होते हैं जो हज पर जाते हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हज इस्लाम का अहम फरीजा है और जो लोग इस फर्ज को पूरा करने के लिए मक्का-मदीना के सफर पर रवान हुए हैं वे किस्मत वाले हैं क्योंकि बहुतों की पूरी उम्र गुजर जाती है लेकिन वे हज नहीं कर पाते हैं.

मल्लिक ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने हज पर जाने वालों से यह भी दरखास्त की है कि वे मदीना में देश और खास कर बिहार में अमन, चैन, सकून और भाईचारे कि लिए दुआ करें. उन्होंने हज पर जाने वाले तमाम यात्रियों के सकुशल वतन वापसी की भी कामना की।

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

error: