बिहार

मानिकपुर में अज्ञात चोरों ने खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल की की चोरी

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के वार्ड- 11 रसोई गैस गोदाम से सटे बॉर्डर रोड के समीप खेत में लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने बुधवार के रात्रि तेल चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी तब मिला जब गुरुवार के सुबह किसान अपने खेत में पानी पटवन करने आए।

Advertisements
Ad 1

घटना की जानकारी किसान ने अधिकारी को दिया। किसान जगदीश यादव ने बताया कि जब हम अपने मक्का के खेत में पानी पटवन करने आये तो देखें कि ट्रांसफार्मर के नीचे तेल गिरा हुआ है और ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया है। तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय मानवबल संजय कुमार पासवान को दिया और मौके से ही बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को चोरी की घटना का जानकारी दिया । उन्होंने बताया की जांच करते हैं मामला दर्ज करवाया जाएगा। मानव बल संजय कुमार पासवान ने बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया गया तथा ट्रांसफार्मर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। मामले की जानकारी मेरे द्वारा विभागीय अधिकारी को दिया गया अधिकारी ने कहा जांच करवाते हैं थाना में केस दर्ज किया जाएगा। विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी, नरपतगंज अमित कुमार झा ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में जानकारी हुआ है। जांच करवाते हैं एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

Related posts

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!

पटना में दो लोगों को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और मोबाइल बरामद!

छात्रा मौत मामला : कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, सीबीआई जांच और दोषियों को सख्त सजा की मांग तेज

error: