बिहार

अज्ञात चोरों ने चुरा ले गए स्प्लेंडर बाइक, पीड़ित चक्कर लगा रहे हैं इंश्योरेंस कार्यालय में

अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड-14 में बीते 27 सितम्बर शनिवार को अज्ञात चोरों ने घर में रखें हीरो स्प्लेंडर बाइक बी – आर-38 ए-एन-9319 चुरा ले गए। जिसका चेचिस नंबर-एम बी एल एच ए डब्ल्यू 52359 एफ 10101एवं इंजन नंबर-एच ए 11 एफ 6 एस 9 एफ- 311 11 तथा बाइक ओनर का नाम 53 बर्षीय सत्यनारायण यादव पिता स्वर्गीय धरम यादव साकिन लक्ष्मीपुर थाना फुलकाहा है। जो पीड़ित सत्यनारायण यादव ने अपने स्तर से खोजबीन के बाद बाइक का कोई पता नहीं लगाने के पश्चात दिनांक-06 अक्टूबर 2025 को फुलकाहा थाना में लिखित आवेदन देकर कांड दर्ज कराया है। जिसका कांड संख्या 153/25 दिनांक-06/10/25 है।

Advertisements
Ad 1

पीड़ित सत्यनारायण यादव उक्त बाइक 8 जुलाई 2025 को जे एम मोटर्स फारबिसगंज से लोन पर खरीदा था। जिसका इंश्योरेंस जे एम मोटर के द्वारा आई सी आई सी आई लोम्बारड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा की गई थी। पीड़ित ने कहा मेहनत की कमाई राशि को लगाकर बाइक खरीदा था और कुछ ही दिन में चोर चुरा ले गए।इधर लोन चुकाने के लिए फाइनेंस कंपनियों के कर्मी के द्वारा लगातार दबाव दिया जा रहा है। उन्होंने कहा बाइक खरीदने का उद्देश्य था बिजनेस कर कमाई कर लोन चुकाना और घर परिवार का परवरिश करना लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पीड़ित ने एक और खुलासा करते हुए कहा इंश्योरेंस कार्यालय फारबिसगंज पहुंचकर बाइक चोरी होने की एफआईआर कॉपी एवं बाइक से संबंधित पेपर जमा करने कई बार गये परन्तु किसी कर्मी व पदाधिकारी ने मेरा सुध नहीं लिया। और इधर लोन वसूली के लिए तगादा मुझे और मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है।उन्होंने ने कहा पढ़ा लिखा नहीं होने के कारण सब परेशान कर रहे है।

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

error: