क्राइमबिहार

अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस!

दानापुर(आनंद मोहन): शनिवार को रूपसपुर पुलिस ने रूपसपुर नहर चाट से पानी मे डूबे हूए एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम को लेकर अनुमंडलीय अस्‍पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने शव को अस्‍पताल में ही सुरक्षित रखा। घटना की सूचना पर रूपसपुर पुलिस ने अभिमन्‍यू नगर प्राथमिक विद्यालय के सामने रूपसपुर नहर चाट से रेलवे लाइन के निकट से पानी से एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतित होता है। रूपसपुर थानाध्‍यक्ष मधुसुदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से मौत होना लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई है। मुतक लाल रंग का छीटेदार हॉफ पैंट पहना था। शव की शिनाख्‍त को लेकर प्रयास किया गया। फिलहाल शव को पोस्‍टमार्टम करा अस्‍पताल में सुरक्षित रखा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: