बिहार

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किए

दिल्ली,  सोनू कुमार : पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी में अठारह नमो ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कई पर्यावरणीय पहलों का शुभारंभ भी किया। श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश बनकर उभरा है। उन्होंने नागरिकों से न केवल पेड़ लगाने बल्कि उन्हें भावी पीढ़ियों के लिए पोषित और संरक्षित करने का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए हरियाली बढ़ाना सबसे महत्वपूर्ण उपायों में से एक है। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली सरकार ने इस वर्ष राजधानी में 15 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। मुख्‍यमंत्री ने पौधारोपण के बाद उनकी देखभाल और संरक्षण के लिए सामुदायिक भागीदारी के महत्‍व बल दिया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान, दिल्ली सरकार के तीन पर्यावरण प्रकाशनों- दिल्ली के लिए कार्य योजना, असोला भट्टी अभयारण्य प्रबंधन योजना और दिल्ली बर्ड एटलस का विमोचन भी किया गया।

Related posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हर तरफ से बदलाव की बयार दिख रही है ; रेखा गुप्ता की जीत सुनिश्चित है : एजाज अहमद

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

error: