बिहार

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने वैशाली जिले के औद्योगिक क्षेत्र राजापाकर का किया दौरा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने वैशाली जिले के औद्योगिक क्षेत्र, राजापाकर का दौरा कर प्रस्तावित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) की स्थापना से जुड़ी प्रगति की समीक्षा की।

दौरे के दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और संस्थान की स्थापना संबंधी तैयारियों का विस्तृत आकलन किया। यह संस्थान क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरे का नेतृत्व उद्योग विभाग, बिहार सरकार के सचिव एवं BIADA तथा IDA के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार ने किया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की संभावना है। इसके उपरांत समयबद्ध तरीके से भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री देवेश देवल, NIFTEM के निदेशक श्री एच. एस. ओबेरॉय सहित वैशाली जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। वैशाली में NIFTEM की प्रस्तावित स्थापना से बिहार के खाद्य प्रसंस्करण इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह संस्थान नवाचार को बढ़ावा देने, कौशल विकास को सुदृढ़ करने तथा राज्य में कृषि-आधारित औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

Related posts

मध्य विद्यालय नवाबगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

बिहार में बीजेपी का ऐतिहासिक क्षण, सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

तरबूज पर उकेरी राजनीति की तस्वीर : सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी कला से सीएम सम्राट चौधरी को बधाई

error: