बिहार

पुलिस अधीक्षक दानापुर के नेतृत्व में ओवरलोडेड वाहनों के विरूद्ध विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया

पटना(न्यूज क्राइम 24): जिलाधिकारी पटना द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक दानापुर के नेतृत्व में ओवरलोडेड वाहनों के विरूद्ध विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। बिहटा चौक के आसपास के क्षेत्रों में संयुक्त दल ने सुगम यातायात के मद्देनजर सड़को पर ओवरलोड वाहनो की संयुक्त जाँच की।

इस जाँच में जिला परिवहन पदाधिकारी पटना, जिला खनन पदाधिकारी पटना और थाना प्रभारी बिहटा संयुक्त रुप से मोजूद थे। संयुक्त जाँच मे भारी मात्रा में ओवरलोडेड गाड़ियों की जाँच की गई एवं उनको फाइन करते हुए गाड़ियों को जब्त किया गया। कार्यवाही में कुल 25 लाख से ज्यादा की राशि अधिरोपित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया की सतत रूप से अभियान चलाया जाएगा एवं किसी भी तरह की शिथिलता नही बरती जाएगी।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: