झारखण्ड

अवैध कोयला लदा दो ट्रक पकड़ा, तिसरा पुलिस को सौंपा

झरिया(न्यूज़ क्राइम 24): धनबाद अलकडीहा तीसरा थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला कारोबार का जेएमएम जिला उपाध्यक्ष ने खुलासा किया है बड़े पैमाने पर कोयला डंप सहित दो कोयला लदे ट्रक को पकड़ कर तीसरा पुलिस को सौपा है.पुलिस कोयला और ट्रक को जप्त कर ली है और ट्रक के कागजात की जांच करने की बात कर रही है.वही ट्रक के चालक फरार हो गया.तीसरा थाना क्षेत्र से शनिवार 26 मार्च को डंप किया कोयला पकड़ा गया वही JH 10 M 8577 और NL 02 L 8813 को पकड़ा गया. पूरे मामले को लेकर जेएमएम धनबाद जिला उपाध्यक्ष निर्मल रजवार ने कहा है की अवैध कोयला कारोबार को लेकर झारखंड सरकार को बदनाम किया जा रहा है झारखंड में गठबंधन की सरकार हैं.अब हम सभी गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता अवैध कोयला कारोबार का पकड़ कर खुलासा करेंगे और पुलिस को सौंपेंगे. इनके साथ स्थानीय कांग्रेस नेता अशोक मंडल भी मौजूद थे।
धनबाद में चल रहे कोयला कारोबार से सरकार को बदनामी हो रही हैं अगर ईमानदारी से पार्टी के कार्यकर्ता इसे रोकने में कामयाब होंगे तो सरकार को हो रही बदनामी नही होगी.वही तीसरा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने कहा है की एक जगह डंप किया गया कोयला को जप्त किया गया जबकि दो ट्रक को पकड़ा गया है जिसकी जांच पड़ताल चल रही हैं.

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: