क्राइमबिहार

50 हजार की रिश्वत लेते दो दारोगा गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शहर की साख पर फिर दाग लग गया! रूपसपुर थाने में तैनात दो दारोगा फिरदौस आलम और रंजीत कुमार को निगरानी ब्यूरो की टीम ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पटना के लोकनायक भवन, पुनईचक के पास हुई, जहां दोनों रिश्वत की रकम लेने पहुंचे थे।

शिकायतकर्ता तुषार पांडेय ने बुधवार को निगरानी ब्यूरो में लिखित शिकायत दी थी कि रूपसपुर थाने में राहुल कुमार नाम के व्यक्ति ने उन पर रुपये लेने का आरोप लगाया था। इसी केस को मैनेज करने के लिए दारोगाओं ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। जांच की जिम्मेदारी डीएसपी अरुणोदय पांडेय को सौंपी गई। सत्यापन के बाद गुरुवार रात शास्त्रीनगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल के पास छापेमारी कर दोनों दारोगाओं को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा गया।

Related posts

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

error: