बिहार

गौरीचक में भारी मात्रा में कैन बियर के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार!

फुलवारी शरीफ, अजीत गौरीचक थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बंडोह पर इलाके में एक घर के बगल में चहार दिवारी में गड्ढा खोदकर छुपा कर रखा गया भारी मात्रा में केन बीयर बरामद किया है.पुलिस ने इसके साथ ही दो धंधे बाज को भी पकड़ लिया है.पूछताछ में इन दोनों ने स्वीकार किया है कि यह लोग घूम घूम कर होम डिलीवरी में बीयर और शराब की बिक्री करते थे.

गौरीचक थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर होम डिलीवरी करने वाले शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी की गई.बंडोह पर गांव में सत्येंद्र राय ऊर्फ मिर्चाईया और जीतू कुमार को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ में इनके निशान देही पर उनके घर के बगल के चहार दिवारी के अंदर गड्ढा खोदकर ड्रम में पानी भरकर बियर छुपा कर रखा गया था. यहां से कुल 250 पीस गॉडफादर ब्रांडेड कैन बियर जो कुल 125 लीटर है उसे बरामद किया गया है.

Related posts

सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, दो महिला समेत चार गिरफ्तार!

छठ घाटों की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन पर सामाजिक सद्भावना दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ. रामानंद यादव, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की