फुलवारी शरीफ, अजीत। परसा बाजार में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. भीड़ ने दो दरोगा की जम कर पिटाई करते हुए दोनों को घायल कर दिया. सूचना पर मौके पर परसा बाजार थाना पुलिस दल बल के साथ पहुंची और भीड़ से घायल दोनों दरोगा को छुड़ा कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा. भीड़ के आगे पुलिस बेबस दिखाई पड़ी. इस मामले में घायल के बयान पर करवाई करने की बात पुलिस पदाधिकारी कह रहे हैं.
परसा बाजार थाना के चंदा चक की एक युवती लापता है. युवती के पिता ने थाना को सूचना देते हुए बताया कि खैराटाली गांव के बबन पासवान और उसके पूत्र साहिल ने उनकी बेटी को गायब कर दिया है. युवती का पिता बार बार पुलिस के पास अपनी बेटी की बरामदगी के लिए गुहार लगा रहा था. पुलिस भी बाप बेटा को पूछताछ के लिए थाना बुला रही थी मगर दोनों थाना नहीं आ रहे थे. शनिवार की शाम युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों बाप बेटा गांव में एक स्थान पर बैठे हुए हैं.
परसा बाजार थाना के दो दरोगा सादी वर्दी में इनकी पहचान के लिए युवती के बाप को साथ लेकर खैराटाली गांव पहुंचे. युवती का पिता दोनों की पहचान करा वहां से आगे बढ़ गया. पहचान होने के साथ ही दरोगा सौरव कुमार और संतोष कुमार ने बाप बेटा को पकड़ लिया. दोनों को पकड़ता देख गांव के तीस चालीस लोगों ने दोनों दरोगा को पकड़ लिया और पहले दोनों को छुड़ा कर जम कर पिटाई करने लगे. हालांकि इस दौरान दोनों दरोगा अपनी पहचान बता चुके थे मगर फिर भी गांव वालों ने दोनों की जम कर पिटाई करने लगे.
वारदात की जानकारी परसा बाजार थानाध्यक्ष को लगी तब वह दल बल के साथ गांव पहुंची और भीड़ से दोनों दरोगा को छुड़ा कर सीधा इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल दरोगा के बयान पर मामला दर्ज करवाई की जायेगी
परसा बाजार में पुलिस के साथ मारपीट करने मामले में 16 नामजद एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी हुई प्राथमिकी
परसा बाजार थाना क्षेत्र के खैराटाली में शनिवार की रात पुलिस पर हमला कर दो दरोगा को घायल कर देने के मामले पुलिस के बयान पर 16 लोगों को एवं 15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में दोनों बाप बेटा का भी नाम है जिसे पुलिस रेकी कर पकड़ने गई थी.
शनिवार की रात खैराटाली में पुलिस पर हुए हमले में घायल दोनों दरोगा की हालत खतरे से बाहर है. इलाज के बाद दोनों को रविवार की सुबह अस्पताल से छुटी कर दी गई.
परसा बाजार थाना अध्यक्ष ने बताया कि वहीं इस मामले में पुलिस ने बबन पासवान और साहिल सहित 16 लोगों को नामजद करते हुए कूल 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दर्ज प्राथमिकी में 15 अज्ञात लोग शामिल हैं. जांच के क्रम में अज्ञात लोगों का नाम पता की जानकारी लेकर उनके विरूद्ध करवाई की जायेगी.
