क्राइमबिहार

भारी मात्रा में कोडी नियुक्त कफ सिरप के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिला अंतर्गत बैरगाछी थानाध्यक्ष मेनका रानी के नेतृत्व में एकबार फिर से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, लगभग 5 हजार से भी ज्यादा की संख्या में कोडिनयुक्त कफ सिरफ बरामद करने के साथ साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।गुप्त सूचना के आधार पर बैरगाछी थानाक्षेत्र के ही मैनापुर वार्ड संख्या 13 निवासी मोहम्मद शहजाद पिता मोहम्मद यूनुस के निजी घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मोहम्मद शहजाद के घर के बाहर लगे दो अलग अलग वाहनों से 100 एमएल का 5010 बोतल कुल 501 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। साथ ही मौके पर से दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: