बिहार

फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार, अपहृत व्यक्ति सकुशल बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजीत। राजधानी पटना में फिरौती के लिए अपहरण की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विफल कर दिया.परसा बाजार थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार, मोबाइल और अपहृत व्यक्ति को बंदी बनाने में प्रयुक्त लोहे की जंजीर व ताला भी बरामद किया गया है. अपहरण कर फ्लिपकार्ट का डिलीवरी बॉय युवक को बदमाशों ने गौरीचक थाना क्षेत्र के रामगंज इलाके में घर में बांधकर रखे हुए था. बताया जाता है अपहरण करता सतीश कुमार की बहन का घर था जहां कोई नहीं रहता था जिसका फायदा उठाते हुए उसने अपहरण कर युवक को वहां बांधकर रख हुआ था.पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि अपहृत व्यक्ति के साथ उनका पूर्व में लेन-देन का विवाद था और इसी वजह से उन्होंने फिरौती के लिए उसका अपहरण किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून 2025 की रात करीब 10 बजे एक महिला की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि उसके पति का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है और फोन पर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है.फिरौती नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई थी. अपहृत व्यक्ति फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए परसा बाजार थाना में कांड संख्या 269/25, धारा 140(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई. नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और अपहृत व्यक्ति को गौरीचक थाना क्षेत्र के रामगंज इलाके में एक मकान से सुरक्षित बरामद कर लिया गया. एसपी ने स्वीकार किया कि ईन लोगों के बीच पहले से जान पहचान थी और किसी मामले को लेकर लेनदेन का मामला चल रहा था. हालांकि उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवक को बंधक बनाकर चैन में बाँध कर रखा गया और फिर फिरौती मांगी गई यह एक पूर्ण रूप से फिरौती के लिए अपहरण का मामला बनता है.बदमाशों के पास से पुलिस को एक देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस,एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,एक लोहे की सिकड़ी व ताला,दो की-पैड मोबाइल व एक एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ है।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार अभियुक्त सतीश कुमार, पिता- विनोद सिंह, साकिन- नंदपुरा, थाना- धनरूआ, जिला- पटना एवं चंदन कुमार, पिता- सुरेश साह, साकिन- एतवारपुर, थाना- पारसाबाजार, जिला- पटना का रहने वाला है पकड़े जाने पर पुलिस को बदमाशों ने बताया है कि इन लोगों का ₹20,000 कई साल से रखे हुए हैं और नहीं दे रहा था।

परसा बाजार थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि 23 जून को डिलीवरी बॉय का काम करने वाला युवक अपनी पत्नी को यह कहकर निकला कि वह किसी काम से जा रहा है लेकिन फिर घर नहीं लौटा. तीन दिन तक जब वह अपने घर नहीं आया, तब पत्नी ने 26 जून की रात परसा बाजार थाना को सूचना दी कि उसके घर फोन कर उसके पति को बंधक बनाए जाने और फिरौती मांगी जा रही है. उसके पति को छोड़ने के एवज में ₹2 लाख की डिमांड की जा रही है।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: