बिहार

अटल पथ पर ऑटो की टक्कर से दो घायल, यातायात पुलिस की तत्परता से बची जान

पटना, रॉबीन राज। राजधानी में आज अटल पथ के समीप एक ऑटो चालक की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पोस्ट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल एलएनजेपी अस्पताल, शास्त्रीनगर पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों की स्थिति सामान्य बताई। इसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

यातायात पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के कारण घायलों को समय रहते चिकित्सा सहायता मिल सकी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या सहायता केंद्र को सूचित करें।

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

error: