बिहार

पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर सड़क पर प्रदर्शन, 2 घंटे जाम से ठप रही आवाजाही

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ में किशोर की मौत के बाद गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. घटना के दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद मृतक विशाल चौहान का शव जब एम्स पटना से उसके घर लाया गया, तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, फुलवारी शरीफ रेलवे गुमटी के उत्तर टहल टोला जाने वाली सड़क, जो मृतक के घर का मुख्य रास्ता है, वहीं शव को रखकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया गया. इस दौरान फुलवारी शरीफ, टमटम पड़ाव और जगदेव पथ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जाम रही, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि गरीब परिवार के इकलौते बेटे की मौत हुई है, इसलिए पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए. सड़क जाम के कारण इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

Advertisements
Ad 1

सूचना मिलते ही एसडीपीओ, फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष, एयरपोर्ट थाना अध्यक्ष, बीडीओ सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया और सरकार के नियमानुसार हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद शव को घर ले जाया गया, जहां परिजनों में कोहराम मच गया. मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं पूरे मोहल्ले में गमगीन माहौल छा गया. रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और हर आंख नम दिखी। बाद में गमगीन माहौल में मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. इकलौते बेटे की विदाई के दौरान परिवार के लोगों का दर्द देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं. पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Related posts

भारत टेक्स 2026 में बिहार की औद्योगिक क्षमता का दमदार प्रदर्शन, निवेशकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता को मिल रहे व्यापक समर्थन से भाजपा बेचैनी और बौखलाहट में अनर्गल प्रलाप कर रही है : एजाज अहमद

घूरना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 79.8 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

error: