बिहार

आग तापने को लेकर दो गुटों में मारपीट, चार लोग घायल!

पटना, अजित। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के गोनपुरा गांव में मंगलवार की देर शाम आग तापने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के दौरान चार लोग घायल हो गए. आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया. इसी बीच घटना की सूचना 112 डायल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

Advertisements
Ad 1

घायल पक्ष के सत्येंद्र और अमन ने बताया कि आग तापने को लेकर गांव के दूसरे गुट के लोगों से कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई. उनका आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया. उनके अलावा उमेश राम और अनिल कुमार पवन कुमार भी जख्मी है. मारपीट करने वालों में विक्की और गोलू शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई है, हालांकि फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: