बिहार

ग्रामीण महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को मजबूत करना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रशिक्षण के दौरान गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जीवन के प्रथम सुनहरे 1000 दिनों का महत्व, 1 एमसीपी कार्ड के सही उपयोग, शिशु विकास के विभिन्न पड़ाव, बच्चों के लालन-पालन से संबंधित आवश्यक सलाह, विकासात्मक विलम्ब की पहचान, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.प्रशिक्षकों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सकता है. उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं से अपील की कि वे प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लागू करें और जरूरतमंद परिवारों तक सही स्वास्थ्य संदेश पहुंचाएं।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर चर्चा की. आयोजकों ने कहा कि आगे भी इस तरह के जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक और प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक उपस्थित रहे. इसके अलावा गजाला साहिन, अभिनित श्रीवास्तव, सुजाता कुमारी, पुष्पा कुमारी, मुनीरा प्रवीण, रीता कुमारी, अफसाना कुमारी और आशा कुमारी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: