फुलवारीशरीफ(अजित यादव): गुरुवार को बामेती पटना के सभागार में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक / सहायक तकनीकी प्रबंधकों का दो दिवसीय आवासीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सम्पन्न किया गया ।जिसमें राज्य से कुल 19 जिलों से 75 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया । आत्मा योजना का सफल संचालन के लिए परिचय , उद्देश्य एंव इससे किसानों को कृषि एवं कृषि सम्बद्ध क्षेत्र में आत्मा योजना के साथ – साथ कृषि विभाग के सभी महत्वकांक्षी योजनाओं से संबंधित किसानों को लाभान्वित किये जाने की जानकारी दी गई । इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आत्मा योजना के माध्यम से किसानों के फसल उत्पादन की समस्या , बाजार की कमी को कृषक हितकारी समूह , खाद्य सुरक्षा समूह एवं कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से कृषि एवं कृषि सम्बद्ध प्रक्षेत्र में किये जा रहे कार्य से संबंधित उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के साथ – साथ प्रसंस्करण एवं बाजार की व्यवस्था किये जाने की तकनीक की जानकारी दी गई.
इस कार्यक्रम को शशि भूषण कुमार विधार्थी , उप निदेशक ( प्रसार प्रबंधन ) , बामेती , पटना के द्वारा समन्वय किया गया । इस कार्यक्रम में तकनीकी सत्र में भाग लेने वाले विशेषज्ञ एवं पदाधिकारी , डॉ ० आर ० पी ० सिंह रतन , भूतपूर्व निदेशक प्रसार शिक्षा , बिरसा कृषि विश्वविद्यालय , राँची , डॉ ० पंकज कुमार , उप निदेशक ( प्रशिक्षण ) , बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय , पटना , डॉ ० तनमय कुमार कोले , उद्यान वैज्ञानिक , डॉ ० शुभा कुमारी , सब्जी वैज्ञानिक मो ० इस्माईल , उप निदेशक ( पौधा संरक्षण ) , मुख्यालय , बिहार , पटना डॉ . प्रमोद कुमार मिश्र , स्टेट कोऑर्डिनेटर , आत्मा नोडल सेल , बिहार , नीरज कुमार , उप निदेशक ( पौधा संरक्षण ) , बामेती , शशि भूषण कुमार विद्यार्थी , उप निदेशक ( प्रसार प्रबंधन ) , बामेती , रूपेश कुमार लोहानी , उप निदेशक ( सूचना तकनीक ) , बामेती , नरेन्द्र मोहन , उद्यान पदाधिकारी , प्रतिनियुक्त , बामेती , पटना के द्वारा तकनीकी जानकारी दी गई , साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण – पत्र वितरण किया गया । धन्यवाद के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम को समापन की गई।
