पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में दो दिवसीय वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग का पुरस्कार वितरण संपन्न हुआ। संपन्न के अवसर पर अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो० (डॉ०) कनक भूषण मिश्र ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की और श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय के विगत कई वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजन को रेखांकित किया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य महोदय ने कहा कि खेलकूद हमारी जिंदगी का अनिवार्य अंग है और जहां शारीरिक सक्रियता और प्रतियोगिता के भाव की कमी हो जाती है वहां का जीवन अवरुद्ध हो जाता है। जीवन संपादित रहे इसके लिए महाविद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि आज इस आयोजन में 13 महाविद्यालय से भाग ले रहे प्रतिभागियों, खेलकूद प्रभारी डॉ सुनील कुमार का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 55 किलो वेटलिफ्टिंग में सर्वेंद्र कुमार, 61 किलो में ऋषि कुमार, 67 किलो में सिद्धार्थ राज, 73 किलो में सूरज कुमार, 81 किलो में साहिल कुमार अव्वल रहे है। वेट लिफ्टिंग में महिला वर्ग में 45 किलो में पिंकी कुमारी, 49 किलो में श्रेया चंद्र, 55 किलो में खुशी कुमारी, 59 किलो में प्रिया चंद्र एवं 64 में प्रियंका कुमारी अव्वल रही। पावरलिफ्टिंग में महिला वर्ग में 47 किलो में श्रेया चंद्र, 52 किलो में सबिया हाशमी, 57 किलो में खुशी कुमारी, 63 किलो में प्रिया चंद्र अव्वल रही।
पुरुष वर्ग में पावर लिफ्टिंग में 59 किलो में अभिषेक कुमार, 66 किलो में बिट्टू कुमार, 74 किलो में विकास रंजन, 83 किलो में और 93 किलो में गौरव कुमार मिश्रा अव्वल रहे। समापन के अवसर पर खेलकूद प्रभारी डॉ सुनील कुमार ने आदरणीय प्रभारी प्राचार्य, उपस्थित शिक्षकों, प्रतिभागी और सभी छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो० अरुण कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ करुणा राय, डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ पुष्पा सिन्हा, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ विजय नारायण सिंह, डॉ के के धर, डॉ विकास कुमार, डॉ अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ रेशम सिन्हा,और डॉ सुशील कुमार उपस्थित थे। खेलकूद विभाग के सहयोग करने राजेश्वर प्रसाद पूरी कार्यक्रम में सक्रिय रहे।
