बिहार

हाईटेंशन बिजली के करंट लगने से दो गाय की मौत!

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को अंचरा पंचायत के वार्ड संख्या-07 निवासी कमल बरीयेत के दो दुधारु गाय को हाइटेंशन बिजली के करंट लगने से मौत हो गई है। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।

इस बाबत पशुपालक कमल बरीयेत ने बताया कि रात में बारिश के बाद करंट बंद था अचानक बिजली विभाग के द्वारा करंट सप्लाई दिया गया, जिससे ग्यारह हजार वोल्ट के पोल से चिंगारी निकलने लगा देखते ही देखते करीब 300 मीटर की दूरी पर दोनो गाय खड़ी थी जो करंट लगने से नीचे गिर गई जिसे देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गया चिंगारी बंद होने के पश्चात जब स्थानीय लोगों के द्वारा गाय को देखा गया तो उसकी जाने जा चुकी थी। घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता फारबिसगंज एवं कनीयअभियंता घूरना तथा फुलकाहा थाना पुलिस को आवेदन देकर जानकारी दे दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष मवेशी का पोस्टमार्टम कराने हेतु नरपतगंज भेज दिया।

कार्यपालक अभियंता फारबिसगंज ने कहा की जानकारी मिली है थाना में आवेदन देने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के पश्चात बिजली विभाग से मुआवजे की राशि दी जाएगी।

Related posts

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर भाकपा (माले) ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भाकपा नेता रहीं रत्ना सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित : प्रो. सुशीला सहाय

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

error: